एग्री डिस्कॉम के विरोध में एएचपीसी वर्कर यूनियन पिहोवा का प्रदर्शन, नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं

पिहोवा, 16 जून(अभिषेक पूर्णिमा ): :हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आज एएचपीसी वर्कर यूनियन पिहोवा यूनिट के साथियों ने एग्री डिस्कॉम बिजली कंपनी लागू करने के विरोध में उपमंडल अधिकारी (ऑपरेशन) सब अर्बन नंबर-1, मुर्तजापुर स्थित बिजली कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान मुकेश गोस्वामी ने किया और संचालन सब यूनिट सचिव सुरेंद्र ने किया ।

              प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार द्वारा एग्री डिस्कॉम लागू करने के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की तथा एग्री डिस्कॉम संबंधी नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया। 

           यूनिट सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि एग्री डिस्कॉम लागू करने से बिजली निगमों के निजीकरण का रास्ता खुलेगा तथा कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक एग्री डिस्कॉम संबंधी निर्णय वापस नहीं लिया जाता। 

                   प्रदर्शन में यूनिट के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुट होकर सरकार को चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बंटी पाल, अनिल, राहुल, प्रदीप सहारण,पंकज पूरी, सौरभ पठानिया, दिनेश , विजय, सुनील, सतीश, लवली, बलवान आदि कर्मचारी उपस्थित।

Previous Post Next Post